सतना, एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के प्रांगण में भारतवर्ष का 71 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय तरीके से मनाया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी.पी. सोनी ने तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात् सभागार में कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने भारतवर्ष की स्वतंत्रता दिवस की गरिमामयी परम्परा पर व्याख्यान दिया। छात्र-छात्राओं ने इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन अनंत कुमार सोनी प्रतिकुलपति डाॅ. हषर्वधन, प्रतिकुलपति डाॅ. आर.एस. त्रिपाठी, डाॅ. जी.के. प्रधान, प्रो.जी.सी. मिश्रा, इंजी. आर.के. श्रीवास्तव, डाॅ. सी.के. टेकचंदानी, डाॅ. त्रिभुवन सिंह, डाॅ. आर.एस.मिश्रा, डाॅ. नीरज वर्मा, डाॅ. कमलेश चैरे, डाॅ. असलम सईद, डाॅ. महेन्द्र तिवारी, डाॅ. दिनेश मिश्रा, डाॅ. कौशिक मुखर्जी, डाॅ. अखिलेश वाउ, डाॅ. एस.पी. गुप्ता, इंजी. रमा शुक्ला, इंजी. शिवानी गर्ग, इंजी. अजीत सराठे के साथ विश्वविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।