b2ap3_thumbnail_sitpura-substation_20170808-075601_1.jpgb2ap3_thumbnail_vi_20170808-075603_1.jpg

सतना। विन्ध्य क्षेत्र के शैक्षणिक गौरव एकेएस विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय के छात्र-छात्राओं को इण्डस्ट्रीयल विजिट के माध्यम से विषय की गहराई समझाई जाती हैं। इसी कडी मे वि.वि. के इलेक्ट्रिकल इंजी. के छात्रों ने सितपुरा सब-स्टेशन की कार्यप्रणाली विस्तार से समझी। जिसमे इलेक्ट्रिकल जनरेशन,ट्रान्समिशन,ओर डिस्ट्रीब्यूशन के साथ वोल्टेज,ट्रान्सफार्मर और पावरस्टेशन की विधिवत जानकारी हासिल की। सबस्टेशन के बारे मे छात्रों को बताया गया कि कलेक्टर सबस्टेशन, कन्वर्टर सबस्टेशन एवं सिवचिंग सबस्टेशन का कार्य अलग होता है। विजिट के बारे मे जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय की इलेक्ट्रिकल विभागाध्यक्ष डाॅ. रमा शुक्ला बताया कि बी.टेक इलेक्ट्रिकल एवं डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल के छात्रों ने सितपुरा सब-स्टेशन की विजिट के माध्यम से करक्यूलम से संबंधित जानकारियाॅ होसिल कीं। विजिट के दौरान छात्रो का मार्गदर्शन विश्वविद्यालय के फैकल्टी डाॅ. डी.सी. शर्मा ने किया । छात्रों को यहां की कार्य प्रणाली से भी उन्होने अवगत करायां। छात्रों को सब-स्टेशन की समस्त जानकारियां यहां के तकनीकी विभाग द्वारा प्रदान की गयी।