सतना। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एकेएस वि.वि. के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एकेएस वि.वि. के पर्यावरण विज्ञान विभाग एवं इंजी. फैकल्टी के द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रिज्म सीमेंन्ट के ज्वाइंट प्रेसीडेंट एम.के.झा रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एकेएस वि.वि. के कुलपति प्रो.पारितोष के बनिक ने की। इस मौके पर सभागार मे प्रतिकुलपति प्रो. आर.एस.त्रिपाठी, प्रो.जी.के.प्रधान,प्रो. आर.एन. त्रिपाठी,डाॅ महेन्द्र कुमार तिवारी ने भी सभा का संबोधित किया। विश्व पर्यावरण पर आसन्न संकट एवं वर्तमान की कई पर्यावरणीय समस्याओं पर चर्चा के उपरांत वि.वि. प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया और सभी एक पेंड लगाएगें ओर धरती को बचाऐंगें की शपथ भी ली गई। कार्यक्रम के दौरान एकेएस वि.वि. के फैकल्टीज की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।