एकऐस विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित शिक्षा विभाग के छात्राध्यापकों का शैक्षणिक भ्रमण धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थानों की जानकारी के उद्देश्य से एवं छात्रों की शिक्षण की पर्यटन विधि से रूबरू व्यवहारिक ज्ञान कराने हेतु 27 मार्च को रखा गया। इसमें डीएलएड एव ंबी.एड. के छात्राध्यापकों ने धार्मिक स्थल जटाशंकर एवं ऐतिहासिक स्थल खजुराहो का छात्राध्यापकों ने समुदाय के साथ कार्य करने की विधि एवं शिक्षण की पर्यटन विधि का ज्ञान जटाशंकर में एक सेमिनार का आयोजन कर दिया गया। ऐतिहासिक स्थल खजुराहो में छात्रों ने वास्तु कला का सुन्दर नमूना देखकर एक नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया। संगीत की स्वर लहरियों ने समा बांधा दिया शिखा त्रिपाठी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया ,डाॅ. बी.डी. पटेल ने यात्रा को मनोरंजक बनाते हुए प्रेरणा दी कि मनोरंजनपूर्ण शिक्षा से ही शिक्षण कार्य प्रभावी हो सकता है। अनुरुद्ध कुमार गुप्ता ने छात्राध्यापकों को ऐतिहासिक स्थलों की सारगर्भित अभिप्राय एवं महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की। धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल का आंखों देखा हाल का संस्मरण लिखने के लिये कहा गया और एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस प्रकार पूरे शैक्षणिक भ्रमण का छात्राध्यापकों ने मौज मस्ती पूर्ण आनन्द लिया तथा जानकारियां भी प्राप्त कीं। शैक्षणिक भ्रमण का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डाॅ. आर.एस. मिश्रा ने किया।
मीडिया विभाग
एकेएस विश्वविद्यालय, सतना