सतना। एकेएस विश्वविद्यालय मंे छात्राओं की आत्मरक्षा के उद्देश्य से कराते के लिए वर्कशाप का आयोजन किया गयाए जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कराते प्रशिक्षक आर.पी.सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होेंने छात्राओं को कराते के गुर बताये साथ ही उनके द्वारा प्रशिक्षित छात्र छात्राओं द्वारा कराते के विभिन्न कौशल का सचित्र प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पी.के. बनिक, प्रतिकुलपति डाॅ. हर्षवर्धन, ओएसडी प्रो. आर.एन. त्रिपाठी, डाॅ. भूमानन्द, क्रीड़ा अधिकारी सुनील पाण्डेय, प्राची सिंह बघेल के साथ छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।
एकेएएस विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन
सतना। एकेएस विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित खण्डपीठ खेल उत्सव 2016-17 में खो-खो एवं एथलेटिक्स की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के एथलेटिक्स पुरुष वर्ग में शाॅटपुट में वीरन वेदपुला ने प्रथम स्थान एवं निखिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर एवं 200 मीटर रेस में निखिल मिश्रा ने प्रथम स्थान, 400 मीटर रेस में वीरन वेदपुला ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी कड़ी में खो-खो प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा उम्दा प्रदर्शन करते हुए सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप सर्टिफिकेट एवं ट्रेक सूट भी प्रदान किये गये।
मीडिया विभाग
एकेएस विश्वविद्यालय, सतना