सतना। एकेएस विश्वविद्यालय के सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के उपलक्ष्य में ‘‘पर्यावरण जागरूकता एवं संरक्षण’’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डाॅ. आर.एस. परिहार, क्षेत्रीय अधिकारी (म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण मंडल सतना), विशिष्ट वक्ता डाॅ. राहुल द्विवेदी (वैज्ञानिक प्रदूषण नियंत्रण मंडल सतना) एवं अध्यक्षता प्रतिकुलपति डाॅ. हर्षवर्धन ने की। कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए आयोजक डाॅ. महेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इनका पर्यावरण संतुलन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। अतः वृक्षों के संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है। डाॅ. आर.एस. परिहार ने उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए पाॅलीथीन के अमानक एवं अवैध उत्पादन एवं इसके अत्यधिक उपयोग से मानव जीवन पर होने वाले दुष्प्रभावों एवं दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। डाॅ. द्विवेदी ने ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर विस्तार से चर्चा की। अध्यक्षीय उद्बोधन में डाॅ. हर्षवर्धन ने कहा कि हमें न्यायपालिका के आदेश निर्भर न रहकर पर्यावरण संरक्षण के लिए खुद से प्रेरित होकर इस मुहिम को अपने आस पास के लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम के अन्त में आभार प्रदर्शन ओ.एस.डी. प्रो. आर.एन. त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर इंजी. आर.के. श्रीवास्तव, डाॅ. कमलेश चैरे, निलाद्री शेखर राय, सुमन पटेल, अंकित पाण्डे के साथ काॅमर्स एवं इंजीनियरिंग संकाय के फैकल्टीज एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।