एकेएस विश्वविद्यालय में फहराया गया तिरंगा
कुलाधिपति एवं कुलपति के साथ वि.वि. परिवार रहा उपस्थित
सतना। प्रातः नौ बजे एकेएस वि.वि. की प्राचीर पर गणमान्य अतिथि एवं एकेएस वि.वि. के कुलाधिपति वी.पी.सोनी ने जैसे ही तिरंगा फहराया, हजारों की संख्या में उपस्थित भारत के बेटों और बेटियों नें तालियों की करतल ध्वनि से परिसर में गर्व एवं शान का संचार किया। आन,बान और शान के प्रतीक फहराते तिरंगें के समक्ष समवेत स्वरों में राष्ट्रगान ‘‘जन गण मन‘‘ गाया गया। भारत माता की जय से फिजाॅ में राष्ट्रीयता और देशभक्ति की लहरें उठी। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक स्वर लहरियों से भारत के वैभव और गौरव की शान गाई गई। एकेएस वि.वि. परिवार से कुलपति प्रो. पी.के. बनिक, चेयरमैन अनंत कुमार सोनी, प्रतिकुलपति डाॅ. आर.एस. त्रिपाठी ,प्रो. आर.एन. त्रिपाठी,प्राचार्य गौरीशंकर पाण्डेय,डाॅ. धाकरे,इजी.श्रीवास्तव,प्रो.पाठक के साथ सभी विभागों के डीन,डायरेक्टर्स ,विभागाध्यक्ष,फैकल्टी मेम्बर्स ,कर्मचारी एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।