b2ap3_thumbnail_unnamed-4_20150804-055135_1.jpgविंध्य क्षेत्र व उच्चतर शिक्षा जगत की जानी पहचानी शख्सियत् ए.डी.एन.वाजपेयी किसी परिचय के मोहताज नही है। उन्होने वैश्विक परिदृश्य में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर पदस्थ प्रो.ए.डी.एन.वाजपेयी,लंदन स्थित राष्ट्रमण्डल विश्वविद्यालय संघ की परिषद् के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। प्रो.वाजपेयी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा और उनके मनोनीत होने पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को भी गौरव प्राप्त हुआ है। उनकी नियुक्ति पर एकेएस वि. वि. में गौरव एवं हर्ष का माहौल है।
गौरतलब है कि राष्ट्रमण्डल विश्वविद्यालय संघ विश्व की पहली और सबसे पुरानी ऐसी संस्था है जिसकी स्थापना 1913 में हुई तथा अब तक इसमें विकासशील और विकसित राष्ट्रों के लगभग 500 विश्वविद्यालय सदस्य हैं। इस संघ का मुख्य उद्देश्य उच्चतर शिक्षा के प्रचार-प्रसार में सहयोग करना तथा किसी भी सदस्य राष्ट्र में सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक विकास में शैक्षणिक सहयोग प्रदान करना है। प्रो. वाजपेयी को शिक्षा क्षेत्र का अग्रणी बौöिक व्यक्तित्व माना जाता है।
आचार्य वाजपेयी अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा, महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट, मध्य प्रदेश के कुलपति भी रह चुके हैं। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में अर्थशास्त्र के आचार्य हैं तथा भारतीय अर्थशास्त्र संघ के मानद् सचिव एवं कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली के महासचिव पद पर भी सुशोभित हुए हैं।
एकेएस वि.वि. के कुलाधिपति वी.पी.सोनी, कुलपति डाॅ. पारितोष के.बनिक, चेयरमैन अनंत कुमार सोनी, प्रतिकुलपति प्रो. हर्षवर्धन, प्रतिकुलपति प्रो.आर.एस.़ित्रपाठी ओएसडी प्रो. आर.एन.त्रिपाठी एवं समस्त फैकल्टीज ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की बधाई दी है।

मीडिया विभाग
एकेएस विश्वविद्यालय,सतना