b2ap3_thumbnail_14k29_20150316-042553_1.jpgb2ap3_thumbnail_unnamed-1_20150316-042555_1.jpgb2ap3_thumbnail_unnamed-3_20150316-042556_1.jpgb2ap3_thumbnail_unnamed-4_20150316-042556_1.jpgb2ap3_thumbnail_unnamed_20150316-042557_1.jpgएकेएस विश्वविद्यालय के सभागार में विभिन्न संकाय के वूमेन फैकल्टीज एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति मंे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का आयोजन किया। ‘‘महिला सशक्तिकरण में राजनीति की भूमिका’’ विषय पर प्रबुद्धजनों ने प्रकाश डाला। सभागार में मदर टेरेसा के जीवन वृत्त पर डाक्यूमेंट्री विद्यार्थियों ने देखी। कार्यक्रम का प्रारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण से किया गया। वि.वि. के विशिष्टजनों द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ प्रदान किये गये।
महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम के उद्गार
संगोष्ठी में चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि सतना कलेक्टर संतोष मिश्र ने कहा कि मां सर्वत्र पूज्य है, बच्चे का जन्म मां का नया जन्म माना जाता है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने वि.वि. के कृषि परिक्षेत्र का भ्रमण भी किया।और वि.वि. में चल रहे मधुमख्खी पालन,मशरुम उत्पादन,कृषि संकाय के बारे में भी जाना। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सतीष शर्मा ने कहा कि महिलाओं का उत्थान होने से ही समाज का उत्थान होगा। वि.वि. के प्रतिकुलपति डाॅ. हर्षवर्धन श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की एवं अतिथियों का परिचय दिया।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
संगोष्ठी में मंचासीन अतिथियों में वि.वि. के कुलाधिपति बी.पी. सोनी, सतना कलेक्टर संतोष मिश्र, प्रतिकुलपति डाॅ. हर्षवर्धन श्रीवास्तव, डाॅ. आर.एस. त्रिपाठी, एकेएस के डायरेक्टर अवनीश सोनी, एबीवीपी नगर अध्यक्ष राकेश सोनी शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन एबीवीपी की वसुंधरा शुक्ला ने किया।

 

मीडिया विभाग
एकेएस विश्वविद्यालय, सतना