b2ap3_thumbnail_yuva2.JPGb2ap3_thumbnail_yuva1.JPG

एकेएस वि. वि. सतना की कला दीर्घा से मध्य क्षेत्रीय युवा उत्सव तक अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाने के साथ  वि.वि. की टीम ने खूब वाहवाही बटोरी। 18 से 22 दिसंबर तक हुए आयोजन में प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। स्किट के माध्यम से प्याज की बढती कीमतों पर एक हास्य प्रदश्रन को जिसने भी देखा वह मुस्कुराए विना न रह सका। एकांकी में गुरु शिष्य परम्परा के संबंध में नाटक गुरुदक्षिणा का मंचन किया गया जिसमें परंपराओं पर बहती कहानी ने बहुत कुछ समझाया।ललित कला में कोलाज पेंटिंग,रंगोली इत्यादि में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। लोकनृत्य की विधा में राईनृत्य ने बेहतर प्रदर्शन करके खूब वाहवाही बटोरी। समूह गान प्रतियोगिता में देशभक्ति गीत नौजवानों के साथ लोकगीत का गायन किया गया। फाॅक आर्केस्ट्रा की प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के लोक संगम जय जोहार ने बघेली लोकधुन के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।इस प्रतियोगिता में होके आर्केष्ट्रा द्वारा वि.वि. ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेंहदी में अश्मिता तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वेस्टर्न सोलो सिंगिंग में प्रियांशी नायडू ने पाॅचवाॅ स्थान प्रप्त किया। फाॅक आर्केस्ट्रा की प्रस्तुति में डाॅ.दीपक मिश्रा,सविता दाहिया का और प्रमोद शर्मा,उमेश बर्मन,सुधांसु पाण्डेय,शैलेन्द्र कुमार और नीरु सिंह का योगदान उल्लेखनीय रहा। प्रतियोगिता में प्रतिभागिता पर वि.वि.में कार्यक्रम आयोजित करके सभी कलाकारें और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और बैज प्रदान किया गया वि.वि. के प्रोचांसलर और चेयरमैन अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो.पारितोष के बनिक, प्रतिकुलपति डाॅ.हर्षवर्धन, प्रो.आर.एन.त्रिपाठी इत्यादि ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाऐं देते हुए उनकी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।