ए.के.एस. विश्वविद्यालय के बी.टेक एग्रीकल्चर के 10 विद्यार्थियों का चयन जैन एरिगेशन, जलगांव (महाराष्ट्र) द्वारा ट्रेनी इंजीनियर पद के लिए किया गया है।
ये हैं चयनित विद्यार्थी
चयनित विद्यार्थियों में दुष्यंत कुमार पाण्डेय, प्रशांत राजपूत, प्रतीक कोसारे, विवेक भारतीय, सौरभ सिंह, दिलावर सिंह परिहार, अनुपम पाण्डेय, सुरेन्द्र कुमार पाली, दिवाकर तिवारी, सुदीप पटेल शामिल है।
यहाॅ करेंगें कार्य
छात्रों को कंपनी की विभिन्न शाखाओं में पन्ना, सागर, सिवनी, रीवा, सतना, बैतूल, होशंगाबाद, हरदा, इंदौर में नियुक्ति दी जायेगी।
वि.वि. प्रबंधन ने दी बधाई
छात्रों के चयन पर विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो. पी.के. बनिक, चेयरमैन अनंत कुमार सोनी, प्रतिकुलपति डाॅ. हर्षवर्धन, प्रतिकुलपति डाॅ. आर.एस. त्रिपाठी, प्रो. आर.एन. त्रिपाठी, एम.के. पाण्डेय ने उज्जवल भविष्य की कामनाऐं दी है।छात्रों का चयन 1.8 पर एनम के पैकेज पर किया गया है।