एकेएस विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डाॅ. हर्षवर्धन उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विश्व पटल में किए जा रहे नवाचारो के अध्ययन हेतु शीघ्र ही लन्दन जा रहे हैं। लन्दन स्थित आॅक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, युनिवर्सिटी आॅफ लन्दन एवं ग्लासगो आदि विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा में व्यावहारिक प्रयोगों एवं शैक्षणिक प्रणाली का विस्तृत अध्ययन करने हेतु डाॅ. हर्षवर्धन कोे अवसर प्रदान करने का निर्णय विश्वविद्यालय के चेयरमैन इंजी. श्री अनन्त सोनी द्वारा लिया गया है।
ज्ञातव्य है कि एकेएस. विश्वविद्यालय अपने स्तर पर उच्च शिक्षा में विभिन्न प्रयोगों एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में संपूर्ण देश में नवीन कीर्तिमान स्थापित कर चुका है। इसी परिपेक्ष्य में अभी हाल ही में विश्वविद्यालय को इनोवेशन के क्षेत्र में ’वेस्ट युनिवर्सिटी इन रूरल एरिया’ के पुरस्कार से नई दिल्ली में सम्मानित भी किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रतिकुलपति डाॅ. हर्षवर्धन को भी गत वर्ष वेस्ट प्रिंसपल इन म.प्र. व (वर्ष 2012-13) हेतु ‘स्व. लक्ष्मण सिंह गौड़ स्मृति पुरस्कार’ से म.प्र. शासन द्वारा सम्मानित किया गया था।
विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डाॅ. पी.के. बनिक, प्रतिकुलपति डाॅ. आर.एस. त्रिपाठी, डीन बेसिक सांइस प्रो. आर.एन. त्रिपाठी, डीन स्टुडेण्ट वेलफेयर प्रो. जी.सी. मिश्रा, डायरेक्टर ट्रेनिंग प्लेसमेंट श्री एम.के. पाण्डेय, डाॅ. एस.एस. तोमर डायरेक्टर रिसर्च, डीन इंजीनियरिंग डाॅ. जी.के. प्रधान, डीन एग्रीकल्चर डाॅ. आर.एस. पाठक जी, इंजी. आर.के. श्रीवास्तव एडमिनेस्ट्रेटर इंजीनियरिंग आदि ने प्रतिकुलपति डाॅ. हर्षवर्धन को विदेश में जाकर अध्ययन हेतु अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।