b2ap3_thumbnail_award-from-cm_20170805-053819_1.JPG                                                                                                    सतना,विन्ध्य क्षेत्र के शैक्षणिक गौरव एकेएस विश्वविद्यालय, सतना को म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा मोस्ट इनोवेटिव युनिवर्सिटी एवार्ड इन म.प्र. प्रदान किया गया हैं। एकेएस विश्वविद्यालय के चेयरमैन अनंत कुमार सोनी ने यह एवार्ड 1 अगस्त 2017 को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के हाथों ग्रहण किया। विश्वविद्यालय को यह एवार्ड म.प्र. की युनिवर्सिटीज के बीच से चयनित करके दिया गया। उल्लेखनीय है कि  एकेएस विश्वविद्यालय को अब म.प्र. के साथ-साथ भारत वर्ष में भी शिक्षा के एक महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में जाना जाने लगा हैं। एकेएस वि.वि. अपनी विशिष्ट शैक्षणिक प्रणाली, इण्डस्ट्री ओरिएंटेड पाठ्यक्रम, एक्सीलेंस और इनोवेटिव सोच एवं कार्यशैली की वजह से महज 5 वर्षाे के अल्प अंतराल में विशिष्ट शैक्षणिक केन्द्र के रूप में विकसित हुआ हैं। जिसकी भविष्य में रिसर्च एवं नवाचार के क्षेत्र में भी अहम भूमिका होगी। कार्यक्रम के दौरान म.प्र. के शिक्षा के क्षेत्र के विद्वान और विशिष्टजन उपस्थित रहे। वि.वि. को मिली इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय को शुभकामना संदेश प्राप्त हो रहे है। गौरतलब है, कि इसके पूर्व विश्वविद्यालय को नेशनल एज्युकेशन एक्सीलेंस एवार्ड 2017, वेस्ट युनिवर्सिटी इन रूरल एरिया एवार्ड 2016 के साथ लगातार दो वर्षो से एज्युुकेशन नेशनल एक्सीलेस एवार्ड भी प्रदान किया गया है। वि.वि. के कुलाधिपति वी.पी. सोनी एवं कुलपति प्रो. पारितोष के बनिक ने सभी फैकल्टीज के डीन,डायरेक्टर्स एवं फैकल्टीज के अथक प्रयास को इस एवार्ड का क्रेडिट दिया है।